निजी चिकित्सक डाॅ राजेश सयदे के यहाॅ 4 वर्षीय मासूम की मौत
खरगोन। खरगोन में निजी चिकित्सक डाॅ राजेश सयदे के यहाॅ 4 वर्षीय मासूम की मौत के बाद कोई कार्यवाही नही होने के मामले को लेकर परिजन सडक पर ऊतर गये। गलत इंजेक्शन लगाने से 4 वर्षीय मासूम दियान पंचोले की मौत का आरोप लगाने वाले परिजनो ने खरगोन शहर के सनावद रोड पर आज देर शाम एक मेडिकल दुकान सहित डाॅक्टर राजेश सयदे के क्लिनिक में तोड फोड कर सडक पर धरना देकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओपी रोहित लखारे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनो को समझाइश दी लेकिन परिजन मासूम बच्चे की मौत के दोषीयो पर कार्यवाही की मांग पर अड गये।
सडक पर बैठे मासूम दियान के माता पिता सहित परिजनो का आरोप है की गलत इजेक्शन लगाने से 4 वर्षीय दियान पंचोले की मौत हुई है। पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर रहा है। दोषी डाॅक्टर राजेश सयदे और लैब संचालक संदीप गुप्ता पर कार्यवाही होना चाहिये। क्लीनिक के सामने सनावद रोड पर धरना देकर रोड बंद कर दिया। डॉक्टर के खिलाफ आक्रोशित परिजनो ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान मृतक के पिता कालू पंचोले और परिजन ने एसडीओपी को गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
करीब दो घन्टे तक चक्काजाम के बाद मौके पर एसडीएम विरेन्द्र कटारे और एसडीओपी रोहित लखारे के समझाइस और आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। एसडीओपी रोहित लखारे इस दौरान परिजनो को आश्वासन दिया की पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


















