अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

डबरा विधायक सुरेश राजे ने दी शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं संवाददाता भरत रावत, डबरा

WhatsApp Group Join Now

डबरा विधायक सुरेश राजे ने दी शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

संवाददाता भरत रावत, डबरा

डबरा। दीपों के इस पावन पर्व पर विधायक सुरेश राजे ने रविवार को शहर का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

विधायक राजे सबसे पहले सर्राफा बाजार पहुंचे, जहाँ उन्होंने सोने-चांदी के कारोबारियों, दुकानदारों और ग्राहकों से मिलकर पर्व की मंगलकामनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, समृद्धि और एकता का प्रतीक है।

 

इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने शहरवासियों के बीच मिठाइयां बांटी और स्वच्छ व सुंदर डबरा के संकल्प का संदेश दिया।

 

इसके बाद विधायक राजे ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का भी भ्रमण किया, स्थानीय व्यापारियों से हालचाल जाना और सभी को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान पूरे बाजार में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

 

भरत रावत, संवाददाता, डबरा

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment