अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

विधानसभा में गरजे डबरा विधायक सुरेश राजे – रासायनिक खाद, बिजली कटौती और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सरकार को घेरा

WhatsApp Group Join Now

विधानसभा में गरजे डबरा विधायक सुरेश राजे – रासायनिक खाद, बिजली कटौती और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सरकार को घेरा

संवाददाता, भरत रावत, दिनांक 1 अगस्त 2025

 

भोपाल/डबरा।

विधानसभा सत्र के दौरान डबरा क्षेत्र के विधायक सुरेश राजे ने जनहित से जुड़े तीन अहम मुद्दों—रासायनिक खाद की किल्लत, बिजली आपूर्ति में हो रही कटौती और स्वास्थ्य सेवाओं की जर्जर स्थिति—को मुखरता से सदन में उठाया।

 

विधायक राजे ने कहा कि “किसानों को समय पर रासायनिक खाद नहीं मिल रही है, जिससे फसल उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।” उन्होंने खाद वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए सरकार से तत्काल सुधार की मांग की।

 

इसके साथ ही उन्होंने डबरा सहित ग्रामीण अंचलों में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। राजे ने कहा कि “गर्मी के इस भीषण दौर में ग्रामीणों को घंटों तक बिजली नहीं मिल रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।”

 

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी विधायक ने चिंता जताई और बताया कि “डबरा और आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में न डॉक्टर हैं, न जरूरी दवाइयां। मरीजों को ग्वालियर रेफर करना आम बात हो गई है।”

 

राजे ने मांग की कि डबरा के सिविल अस्पताल को अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त किया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की व्यवस्था की जाए।

 

सदन में उनके द्वारा उठाए गए इन मुद्दों को लेकर सरकार को जवाब देना पड़ा और आश्वासन दिया गया कि संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

 

बाइट: सुरेश राजे विधानसभा भोपाल

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment