अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

साइबर सेल मनेंद्रगढ़ ने 13 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लगभग 3.50 लाख रुपये कीमत के मोबाइल मिले

फोन पाकर लोगों के चेहरे खिले और पुलिस टीम के प्रति जताया आभार

 

एमसीबी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में 1 नवंबर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक साइबर सेल मनेंद्रगढ़ द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनों का सतत खोज अभियान चलाया गया। टीम की निरंतर मेहनत से कुल 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गये। बरामद फोनों की कुल अनुमानित कीमत 3,50,000 रुपये है जिसमें एक एप्पल आईफोन तथा मोटोरोला और रियलमी कंपनी के अन्य स्मार्टफोन शामिल हैं।

मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों ने राहत और प्रसन्नता व्यक्त की। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गुम हुआ फोन वापस मिल सकेगा लेकिन साइबर सेल की मेहनत और तत्परता ने यह संभव कर दिखाया। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने मनेंद्रगढ़ पुलिस, साइबर सेल टीम और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यवाही नागरिकों के मन में सुरक्षा और भरोसा दोनों बढ़ाती है।

साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा, आरक्षक भूपेंद्र यादव, राकेश तिवारी और जितेंद्र ठाकुर की तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों से यह सफलता मिली। पुलिस प्रशासन ने कहा कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment