संविधान दिवस पर संस्कृति विभाग द्वारा शपथ और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
मनेन्द्रगढ़। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं और स्टाफ को संविधान की शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद अतिथियों ने छात्राओं को संविधान के महत्व उसके मूल सिद्धांतों तथा नागरिक के रूप में कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
संस्कृति विभाग द्वारा संविधान विशेषज्ञों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित ऑडियो/वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित पाँच टीमों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में खुशबू सिंह, निक्की सिंह एवं रागिनी यादव को प्रथम स्थान चंचल कोरी, रानू कुजूर और श्वेता को द्वितीय स्थान इसके साथ ही वंदना सिंह, निधि यादव एवं विद्यावती को
तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी विजेता टीमों को संस्कृति विभाग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विनोद पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्कृति विभाग के डॉ. विनोद पांडे, प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडे, अर्चना वैष्णव, विजय गोपाल राव, नारायण तिवारी सहित संस्था की शिक्षिकाएँ दीपा देवांगन, संध्या मिश्रा, सुमित जायसवाल और प्रिया दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्राओं में संविधान के प्रति सम्मान एवं जागरूकता का संदेश गूंजता रहा।


















