कोचस से करगहर तक CPI की शक्ति प्रदर्शन रैली, हजारों की भीड़ उमड़ी
कोचस-करगहर। कोचस से करगहर तक लगभग 15 किलोमीटर लंबी मोटर एवं बाइक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस रैली का नेतृत्व CPI के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी. राजा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. गिरीश शर्मा, डॉ. भालचंद्र कांगों, राज्य सचिव कामरेड रामनरेश पांडेय, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह तथा एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड विद्यासागर गिरि ने किया।
इसके साथ ही पूर्व सांसद कामरेड तेजनारायण यादव, करगहर विधानसभा के महागठबंधन उम्मीदवार कामरेड महेंद्र प्रसाद गुप्ता, CPI और RJD के सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए
करगहर पहुँचने पर रैली एक विशाल आमसभा में परिवर्तित हो गई, जिसमें लगभग 3 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही सभा लगभग 3 घंटे तक चली।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे
उन्होंने कहा कि हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा जनता में आशा लेकर आई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 30,000 रुपये मानदेय का वादा महिलाओं के लिए ऐतिहासिक है। किसानों का कर्जा माफ करने के संकल्प से ग्रामीण वर्ग महागठबंधन के साथ मजबूती से जुड़ा है।वहीं एनडीए के उद्योग घरानों के प्रति झुकाव ने जनता में निराशा और असंतोष बढ़ाया है।
वक्ताओं ने कहा कि यह रैली संकेत है कि करगहर विधानसभा में महागठबंधन मजबूत स्थिति में है








