डीजे ऑपरेटर पर 21 हजार का जुर्माना
एमसीबी। जिले में ध्वनि प्रदूषण और बिना अनुमति डीजे संचालन पर अब पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद न्यायालय ने एक डीजे संचालक को 21,000 रुपये का दंड लगाया है।
जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि समय सीमा, ध्वनि स्तर और अनुमति संबंधी नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का पालन ना करने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस विभाग का कहना है कि क्षेत्र में शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे जिससे आमजन को परेशानी ना हो और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।


















