अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एसपी बिलासपुर से एटक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिद्वार सिंह की सौजन्य भेंट—क़ानून व्यवस्था पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा 10 दिसंबर 2025 को हुई मुलाकात में श्रमिक हितों, सुरक्षा और शांतिपूर्ण क़ानून व्यवस्था को लेकर रखे गए अहम सुझाव

WhatsApp Group Join Now

एसपी बिलासपुर से एटक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिद्वार सिंह की सौजन्य भेंट—क़ानून व्यवस्था पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

10 दिसंबर 2025 को हुई मुलाकात में श्रमिक हितों, सुरक्षा और शांतिपूर्ण क़ानून व्यवस्था को लेकर रखे गए अहम सुझाव

 

बिलासपुर 10 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) से कामरेड हरिद्वार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—एटक की सौजन्य भेंट हुई। इस मुलाकात में जिले की वर्तमान क़ानून व्यवस्था, श्रमिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक इलाकों में अनुशासन एवं मजदूर सुरक्षा जैसी अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई

 

कामरेड हरिद्वार सिंह ने श्रमिक वर्ग की समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा कि उद्योग क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को मजबूत किया जाना चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा श्रमिकों की कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके उन्होंने पुलिस–प्रशासन और श्रमिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता भी जताई

 

एसपी रजनेश सिंह ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि बिलासपुर पुलिस पूरी संवेदनशीलता और पेशेवर दृष्टिकोण से क़ानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रमिक हितों और सामाजिक शांति बनाए रखने के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया

 

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों पक्षों ने भविष्य में भी संवाद एवं सहयोग बनाए रखने की सहमति व्यक्त की

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment