नगर परिषद के निर्माणाधीन भवन पर पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप व उपयोग में ली जाने वाली सामग्री भी गुणवत्ताहीन
रिपोर्ट अबरार पठान
खरगोन जिले के बिस्टान नगर परिषद में बनने वाले भवन पर पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। निर्माणाधीन कंपनी के ठेकेदार उमंग गुप्ता पर नगरवासियों ने सवाल खड़े किए हैं।
भगवानपुरा रोड पर अस्पताल के पास बनने वाले भवन पर नगर परिषद के पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाया है। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राठौर ने बताया कि रिंग स्पेसिंग 150 होना चाहिए थी जो 300 में डाल रहे हैं एक्स्ट्रा बार नहीं है कोडिंग के अंदर 18* 2 36 डालना था परंतु 6 सरिया डाला जा रहा है। रेत में भी काफी मात्रा में धूल मिट्टी मिली हुई है। गिट्टी भी धूल में मिली हुई है। इधर पार्षद नितिन मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा भी निरीक्षण में पाया गया की सरिया की मात्रा कम है व रेत में भी काफी मिट्टी मिली हुई है।
मुकेश राठौर ने बताया कि उनके द्वारा सीएमओ संतोष पाराशर से चर्चा की गई थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमारे प्रतिनिधि के द्वारा सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अभी आठ रोज की छुट्टी पर है। आकर देखेंगे। जब नगर परिषद के इंजिनियर सोनिका मंडलोई से बात करना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
कोई जवाब नहीं दिया। आखिर बिस्टान नगर में चल रहे भ्रष्टाचार से नगर परिषद अनजान क्यों है। आपको बता दे कि पहले भी नगर परिषद में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हो चुके हैं।


















