बाल विवाह के नियंत्रण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित
अनूपपुर 29 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार 01 नवम्बर 2025 को देवउठनी एकादशी के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु जिला एवं खण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम गठित किए गए हैं। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित वन स्टॉप सेन्टर में की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर 07659-299101 है।
जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2025 तक नियमित रूप से चौबीसों घण्टे संचालित रहेगा। बाल विवाह की शिकायत हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते मो.नं. 9425890156, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा मो.नं. 8889241112,
महिला एवं बाल विकास परियोजना अनूपपुर की परियोजना अधिकारी सुश्री सीमा गांजू मो.नं. 8085164478, महिला एवं बाल विकास परियोजना जैतहरी/कोतमा के परियोजना अधिकारी श्री सतीश जैन मो.नं. 9131666548, महिला एवं बाल विकास विभाग के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी मो.नं. 9406775624 तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ की पर्यवेक्षक श्रीमती द्रौपदी सोनवानी मो.नं. 8305716550 से सम्पर्क किया जा सकता है।


















