अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

डिजिटल ठगी पर लगाम जरूरी- पूनम सिंह साइबर जागरूकता बनी समय की जरूरत

WhatsApp Group Join Now

डिजिटल ठगी पर लगाम जरूरी- पूनम सिंह

साइबर जागरूकता बनी समय की जरूरत

 

मनेन्द्रगढ़। देशभर में तेजी से बढ़ते डिजिटल लेन-देन के साथ साइबर ठगी के मामले भी चिंताजनक स्तर पर पहुंच गये हैं। बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी स्कैम और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीक जितनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है उतनी ही सतर्कता आम नागरिकों में होना जरूरी है।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ की निदेशिका और युवा कांग्रेसनेत्री पूनम सिंह ने इस गंभीर विषय पर कहा की हाल के दिनों में पुलिस और प्रशासन द्वारा साइबर जागरूकता अभियान तेज किये गये हैं। स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बताया जा रहा है कि अनजान कॉल, लिंक या ऐप से कैसे दूरी बनाए रखें साथ ही किसी भी संदिग्ध लेन-देन की तुरंत शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर करने की अपील की जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार डिजिटल साक्षरता बढ़ाने से ही साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करने जैसी सावधानियां अपनाकर आम लोग खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

पूनम सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, जागरूक बनें और किसी भी तरह की साइबर ठगी की स्थिति में देर किये बिना संबंधित विभाग को सूचना दें।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment