“वोट चोर गाधी छोड़ो” नारे के तहत कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान,मतदाता सूची में धांधली की गई
खरगोन जिले के कसरावद मे
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद द्वारा “वोट चोर गाधी छोड़ो” अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय (विश्वास जिनिंग) से की गई। विधायक सचिन यादव ने स्वयं हस्ताक्षर कर किया।
विधायक यादव ने कहा कि इस अभियान को जन-जन और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार में कांग्रेस और महागठबंधन द्वारा निकाली गई यात्रा में सभी शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें अब और बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विधायक सचिन यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मतदाता सूची में धांधली गंभीर अनियमितताएँ कर रहा है।
कई जीवित मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, वहीं मृत व्यक्तियों के नाम सूची में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि केवल बिहार में ही लगभग 70 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए, जबकि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और हरियाणा में भी वोटों की चोरी और मतदाता सूची में छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई हैं।उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के लिए कांग्रेस ने यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। कार्यक्रम में परशुराम यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह यादव विधायक प्रतिनिधि, राजेश बागदरे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, अनिल यादव विधायक प्रतिनिधि, एवम कांग्रेस के सभी स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


















