अनूपपुर (5 जनवरी 2026):
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जिला अनूपपुर के नेता और पंच राजू चौधरी के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नई नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला कलेक्टर के नाम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत प्यारी क्रमांक 1अंजू मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मनरेगा (MANREGA) के मूल स्वरूप में बदलाव और ‘G-RAM G’ (जी-ग्राम जी) योजना के विरोध में सौंपा गया है।
राजू चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ‘G-RAM G’ को गरीब समर्थक बताकर ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह योजना मनरेगा के तहत मिलने वाले ‘काम के गारंटीड अधिकार’ को छीनने का प्रयास है।
“आजीविका पर सीधा हमला”
ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने ग्रामीण रोजगार के ‘डिमांड ड्रिवन’ (मांग आधारित) स्वरूप को कमजोर कर दिया है और इसे एक ‘बजट नियंत्रित योजना’ में बदल दिया है। कांग्रेस का कहना है कि यह करोड़ों ग्रामीण मजदूरों की आजीविका पर सीधा हमला है।
ये रहे उपस्थित:
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से राजू चौधरी, मित्तल महरा, अरुण चौधरी, काशी, निगम, राजकुमार बलराम प्रजापति, नंद लाल चौधरी, शिवकुमार धर्मदास, मुन्ना, समर, हनुमान रजक, रामेश्वर और अंशु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















