---Advertisement---

विंध्य जोन प्रभारी के प्रथम आगमन पर काँग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न

News Desk
By
On:

प्रदेश सह प्रभारी,विंध्य जोन प्रभारी के प्रथम आगमन पर काँग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न

शहडोल

काँग्रेस ने सदैव किसान हित का कार्य किया है और आगे भी किसान हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी- रणविजय सिंह

काँग्रेस कार्यकर्ता प्रधान पार्टी थी और रहेगी, काँग्रेस का हर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष है- सुभाष

जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी की अध्यक्षता एवं मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के सह प्रभारी, विंध्य जोन के प्रभारी रणविजय सिंह जी के मुख्य आतिथ्य मे जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल की संगठनात्मक बैठक जिला काँग्रेस भवन मे संपन्न हुई।

विंध्य जोन प्रभारी रणविजय सिंह के प्रथम नगर आगमन पर काँग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया, जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि आप जैसे युवा व मेहनती प्रभारी का लाभ निश्चित रूप से जिला संगठन को प्राप्त होगा।

विंध्य जोन प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि मेरे प्रथम आगमन पर आप सभी से मिले स्नेह व आशीर्वाद का मै सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ व विश्वास दिलाता हूँ कि, हम सभी काँग्रेस की विचारधारा व आदरणीय राहुल गाँधी जी के मार्गदर्शन मे चलते हुए काँग्रेस संगठन को और भी ज्यादा मजबूत बनाएंगे।

इसी दौरान आगामी 20 सितंबर को किसान न्याय यात्रा के प्रभारी, विधायक नारायण पट्टा ने किसान न्याय यात्रा के संबंध मे सभी कांग्रेसजन को अवगत कराया।

इसी अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि, जो लगातार पांच साल सक्रिय रूप से संगठन के मार्गदर्शन मे जनहितार्थ कार्य करेगा उसे ही विधानसभा या लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए न कि किसी शोर सिफारिश पर टिकट दिया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह बन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, हमे आगामी किसान न्याय यात्रा के माध्यम से किसानो को उनका उचित अधिकार दिलाना है और इस निकम्मी व भ्रष्ट सरकार को अन्नदाता पर अन्याय करने से रोकना है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसीं महमूद अहमद ने किया।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,प्रदेश सहसचिव रणविजय सिंह,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अजय अवस्थी,प्रदेश सचिव रविन्द्र तिवारी,विधायक नारायण पट्टा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह बन्ना,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,जिला काँग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, जिला महामंत्री अभिषेक मिश्रा, एनएसयूआई आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिराज खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, सुफियान खान,विधानसभा प्रत्याशी उमा धुर्वे, नरेंद्र मरावी, रामलखन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद, कार्यालय प्रभारी शिव शंकर शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक बजाज, पार्षद हीरालाल प्रजापती, पार्षद सुगंधिता सराफ,ब्लाक अध्यक्ष विनोद ताम्रकार, ब्लाक अध्यक्ष सुजीत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राम कुमार नापित, शुभम, अमन, महेंद्र , आदित्य, सत्यम, दीपक, निलेश, लवकेश, निखिल आदि कांग्रेसजन सामिल रहे।

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस
pasan
kotma
doomarkachar
bangawa
bijuri
amarkantak
dola
स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (3) (1)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (5) (1)
स्वतंत्रता दिवस (8) (1)
स्वतंत्रता दिवस (9) (1)
स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (1) (2)
स्वतंत्रता दिवस (2) (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (6)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस pasan kotma doomarkachar bangawa bijuri amarkantak dola स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7) स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (3) (1) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (5) (1) स्वतंत्रता दिवस (8) (1) स्वतंत्रता दिवस (9) (1) स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (1) (2) स्वतंत्रता दिवस (2) (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (6) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7)
For Feedback - feedback@koyalanchalnews.in

Leave a Comment