अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बीएनआई मंच से कामरेड हरिद्वार सिंह का तीखा संदेश “समय का पालन ही हर प्रोफेशन की असली ताकत

WhatsApp Group Join Now

बीएनआई मंच से कामरेड हरिद्वार सिंह का तीखा संदेश
“समय का पालन ही हर प्रोफेशन की असली ताकत

बिलासपुर। बिज़नेस नेटवर्किंग इंटरनेशनल (बीएनआई) के पदाधिकारियों के बीच आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिद्वार सिंह ने व्यापार, प्रोफेशन और समय अनुशासन पर सारगर्भित संबोधन दिया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तोपाज होटल के सभागार में किया गया

कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा कि समय का पालन किसी भी प्रोफेशन की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने मंच से सरकार की नीतियों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि किस तरह कुछ गिने-चुने कॉरपोरेट देश के संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं, जबकि छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग हाशिये पर जा रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल हुए, जिनमें गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. सामर्थ शर्मा, यूरोलॉजिस्ट डॉ. कमलेश मौर्य एवं गायनोलॉजिस्ट डॉ. अरुण अग्रवाल प्रमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। बीएनआई की ओर से कामरेड हरिद्वार सिंह को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। यह संभवतः पहला अवसर था जब किसी ट्रेड यूनियन नेता को बीएनआई मंच पर आमंत्रित किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएनआई एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सरदार कुलदीप सिंह चावला ने की, जबकि संचालन अभिजीत राय एवं डॉ. सचिन यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment