अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एटक के 105वें स्थापना दिवस पर कामरेड हरिद्वार सिंह ने दी श्रमिक साथियों को बधाई

WhatsApp Group Join Now

एटक के 105वें स्थापना दिवस पर कामरेड हरिद्वार सिंह ने दी श्रमिक साथियों को बधाई

 

अनूपपुर। देश के सबसे पुराने मजदूर संगठनों में से एक ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का 105वां स्थापना दिवस 31 अक्टूबर 2025 को मनाया गया। इस अवसर पर एटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह ने समस्त श्रमिक साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

उन्होंने कहा कि एटक ने हमेशा मजदूर वर्ग के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है। आज भी संगठन समान मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

कामरेड सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही श्रमिकों की आवाज को सशक्त बनाती है, इसलिए हर श्रमिक को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहना चाहिए।

 

उन्होंने एटक के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment