अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

महती नागलवाड़ी नर्मदा घाटी जल परियोजना से किसानों को पानी नही मिलने की शिकायत कलेक्ट्रेट पहुंची 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

खरगोन। जिले की महती नागलवाड़ी नर्मदा घाटी जल परियोजना से किसानों को पानी नही मिलने की शिकायत कलेक्ट्रेट पहुंची है। ग्राम बांड्या पूरा दशनावल के किसानों ने अनुबंध के बाद भी सिंचाई के लिये पानी नही मिलने की शिकायत की है।

कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान सखाराम, सीताराम आदि ने बताया वह सेगांव जनपद के निवासी होकर ग्राम में एचसी माइनर 10 पेटी 122, 123, 125, 126 आदि जो नर्मदा परियोजना के तहत खेतों में रखी गई है। इस योजना से करीब 750 एकड़ रकबा सिंचित करने का अनुबंध किया गया है। बावजूद रबी सीजन में सिंचाई के लिये पानी नही दिया जा रहा। किसानों ने मांग की है कि ग्रामवासियों को सिंचाई के लिये पानी दिया जाय।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment