अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

युवाओं से संवाद, अफसरों को फटकार—भटिया स्टेडियम निरीक्षण में कलेक्टर सख़्त रसमोहनी

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

रसमोहनी

सोशल मीडिया पर भटिया स्टेडियम की बदहाल तस्वीरें सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर ने अपनी टीम के साथ स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया, जहां हालात सोशल मीडिया में दिखाए गए हालातों से भी कमतर पाए गए। अव्यवस्थाओं को देखकर कलेक्टर ने कड़ी नाराज़गी जताई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मैदान में अभ्यास कर रहे युवाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। युवाओं ने खराब लाइटिंग, सुरक्षा व्यवस्था की कमी और नियमित संचालन न होने की शिकायतें रखीं। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि स्टेडियम को जल्द ही व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जाएगा।

कलेक्टर ने मौके पर ही बिजली विभाग के जेई को अनावश्यक विद्युत पोल हटाने और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को साफ कहा कि स्टेडियम का संचालन नियमित, सुरक्षित और अनुशासित तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि भटिया स्टेडियम को असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनने नहीं दिया जाएगा, बल्कि इसे युवाओं के खेल, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य से जोड़कर विकसित किया जाएगा।

निरीक्षण के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में भटिया स्टेडियम की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदलेंगी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment