अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा पुलिस की सराहनीय पहल गुम हुए 11 मोबाइल फोन दस्तयाब कर उनके मालिकों को सौंपे

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

कोतमा (अनूपपुर)।

जिले में गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के अभियान के तहत थाना कोतमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साइबर सेल अनूपपुर की सहायता से कुल 11 गुम मोबाइल फोन दस्तयाब कर संबंधित आवेदकों को सौंपे।

 

पुलिस द्वारा लगातार की जा रही तकनीकी कार्रवाई और निगरानी के परिणामस्वरूप ये मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से ट्रेस किए गए। दिनांक 06 जनवरी 2026 को थाना कोतमा परिसर में सभी मोबाइल उनके मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। नए वर्ष में खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने से आवेदकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने कोतमा पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

 

इस पूरी कार्रवाई में अरविंद प्रताप सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र मंडलोई, महेश साहू तथा साइबर सेल से पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोतमा पुलिस की इस पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment