भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम 15 नवम्बर को
कार्यक्रम हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
अनूपपुर 12 नवम्बर 2025/ राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के रूप में 15 नवम्बर 2025 को शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में मनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई है।


















