अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

छतरपुर की बेटी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का कलेक्टर छतरपुर ने किया सम्मान कलेक्टर ने कहा इस बड़ी सफलता से बेटियों को मिलेगी प्रेरणा विश्व में छतरपुर जिले का गौरव बढ़ा

WhatsApp Group Join Now

छतरपुर की बेटी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का कलेक्टर छतरपुर ने किया सम्मान

कलेक्टर ने कहा इस बड़ी सफलता से बेटियों को मिलेगी प्रेरणा

विश्व में छतरपुर जिले का गौरव बढ़ा

कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने छतरपुर जिले की बेटी महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 की विश्वविजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ का पहली बार छतरपुर पहुंचने पर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा आपने जिले का नाम देश ही नहीं बल्कि विश्व में रोशन किया है।

जिससे जिले का गौरव बढ़ा है। शासन प्रशासन पूरे सहयोग के लिए आपके साथ है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन आपकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है। विपरीत परिस्थितियों में आपके द्वारा सफलता का इतिहास रचा गया। यह बहुत बड़ी सफलता है।

आपकी सफलता से बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान क्रांति ने भी जिले की बेटियों को खेल के प्रति प्रेरित करने की इच्छा जताई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम बड़ामलहरा आयुष जैन, सीएसपी अरुण कुमार सोनी उपस्थित रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment