अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कलेक्टर ने गंभीरता एवं सक्रियता के साथ कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर ने गंभीरता एवं सक्रियता के साथ कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

अनूपपुर बायपास सड़क मार्ग कार्य का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

 

अनूपपुर 01 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज अनूपपुर बायपास सड़क मार्ग का औचक निरीक्षण कर गंभीरता एवं सक्रियता के साथ सड़क निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री डी.के. कोष्ठा सहित संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ठेकेदारों को मैनपावर तथा आवश्यक उपकरण की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही कार्य में निरन्तरता बनाए रखने तथा तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित हो। कार्य में लापरवाही व शिथिलता होने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

उन्होंने अनूपपुर बायपास सड़क मार्ग कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment