जिला पंचायत में आयोजित किया गया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन
अनूपपुर 8 नवंबर 2025/ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में गीत की स्थाई सांस्कृतिक विरासत के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत सभागार में सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, पत्रकार श्री मनोज द्विवेदी, एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य श्री मुलायम सिंह परिहार, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी, स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक डॉ. रामनरेश वर्मा सहित जिला पंचायत, वाटरशेड, स्वच्छ भारत मिशन, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, आजीविका मिशन, पंचायत राज के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर एकलव्य विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम गायन को स्वर दिया देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के पश्चात वंदे मातरम गीत पर केंद्रित “नाद एकम- रूपम अनेक” की देशभक्ति और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुति का वीडियो प्रदर्शन भी देखा एवं सुना गया।
जनपद एवं ग्राम पंचायत में भी हुआ सामूहिक वंदे मातरम गायन
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला पंचायत जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत में शनिवार 8 नवंबर को सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

















