अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में संविधान की उद्देशिका का हुआ सामूहिक वाचन

WhatsApp Group Join Now

कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में संविधान की उद्देशिका का हुआ सामूहिक वाचन

 

अनूपपुर 26 नवंबर 2025/ संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन किया।

 

जिला पंचायत सहित पंचायती राज संस्थाओं में भी किया गया उद्देशिका का सामूहिक वाचन

 

26 नवम्बर को जिला पंचायत, जनपद पंचायत व पंचायतीराज संस्थाओं तथा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में भी भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन सामूहिक रूप से किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इस दिवस को संविधान को अपनाने के रूप में प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment