ठंड बढ़ी, अब सुबह 9:30 बजे से लगेंगी शाळाएँ : जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
अनूपपुर। जिले में लगातार मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के कारण विद्यार्थियों की सेहत को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ठंड के कारण विद्यार्थियों को हो रही परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचाव हेतु जिले में संचालित सभी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त सीबीएसई तथा आईसीएसई नवोदय विद्यालयों, जो वर्तमान में दो पालियों में संचालित हो रहे हैं, के प्रथम पाली के समय में परिवर्तन किया गया है
जारी आदेश के अनुसार 12 नवंबर 2025 से अगामी आदेश तक विद्यालयों का संचालन सुबह 09:30 बजे से किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा निर्णय कलेक्टर महोदय की अनुमति से जारी किया गया है
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंडों के बीईओ, प्राचार्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं
यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में लिया गया है

















