अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एसईसीएल मुख्यालय में चार कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई सीएमडी हरीश दुहन ने शाल–श्रीफल भेंट कर किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

बिलासपुर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर से 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए चार कर्मियों को गरिमामय वातावरण में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र सहित वरिष्ठ अधिकारियों, श्रम संघ प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया तथा समस्त देयकों का चेक प्रदान किया

 

सेवानिवृत्त होने वालों में श्री दीपक पंड्या (महाप्रबंधक–खनन), श्री अनिल कुमार पांडेय (महाप्रबंधक–औद्योगिक अभियांत्रिकी), श्री प्रीतिश रंजन टीकादर (वरीय प्रबंधक–वित्त/यांत्रिक, योजना–परियोजना विभाग) तथा श्री करन कुमार कनोजिया (सीनियर डुप्लीकेट ऑपरेटर, योजना–परियोजना विभाग) शामिल रहे

 

शीर्ष प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी–कर्मचारियों ने अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और समर्पण से एसईसीएल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रबंधन ने सभी के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की कामना की

 

वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना उनके लिए गौरव का विषय रहा है, जहाँ टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने किया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment