CM डॉ मोहन ने क्राफ्ट मेले का किया शुभारंभ: कहा- मशीनों से काम करवाने की जगह लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्राफ्ट मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भोपाल हाट में भोपाल की आत्म बसती है। छोटे-छोटे लोग अपने हुनर पर काम कर रहे हैं। यहां अद्भुत प्रदर्शन लगी है। हमको सबको काम से जोड़ना है। मशीनों से काम करवाने की जगह लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। एमपी का मंत्रलाय क्राफ्ट को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा- स्टील का बर्तन खाने के लिए ठीक नहीं
गुरुवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल हाट में आयोजित क्राफ्ट रूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रही। भोपाल के हाट बाजार में पांच दिवसीय क्राफ्ट मेला लगाया गया है। जहां देशभर से आए कलाकारों ने 80 स्टाल लगाए है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल के हाट बाजार में भोपाल की आत्मा बसती है। राजधानी में अद्भुत प्रदर्शनी लगी है। वहीं उन्होंने कहा कि स्टील का बर्तन खाने के लिए ठीक नही है। भोजन कांसे के बर्तन में करना चाहिए।