---Advertisement---

स्वच्छता पखवाड़े की सामूहिक भागीदारी से हुई शुरुआत

Avatar
By
On:

स्वच्छता पखवाड़े की सामूहिक भागीदारी से हुई शुरुआत

पुष्पराजगढ़ में सांसद तथा अन्य स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि हुए शामिल 

 

अनूपपुर 18 सितम्बर 2024/ स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत जिले के सभी जनपद क्षेत्रों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में युवा, महिलाएं तथा नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों, शासकीय सेवकों द्वारा उत्साह के साथ सहभागिता निभाई जा रही है। 

 

उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को साकार बनाने में योगदान की अपील की जा रही है। 

 

शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह पुष्पराजगढ़ जनपद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुधाकर सिंह बघेल, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह सिंग्राम, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

 

सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया तथा स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश सिंह ने उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 

 

जनपद पंचायत अनूपपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री तेजभान सिंह सहित जनपद सदस्य श्रीमती चन्द्रवती सिंह, श्री लाल बहादुर साहू, जनपद सीईओ ऊषा किरण गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण जन, विद्यार्थीगण शामिल हुए। सभी ने हाट बाजार बदरा स्थल का श्रमदान कर साफ-सफाई कार्य में सहभागिता निभाई।

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस
pasan
kotma
doomarkachar
bangawa
bijuri
amarkantak
dola
स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (3) (1)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (5) (1)
स्वतंत्रता दिवस (8) (1)
स्वतंत्रता दिवस (9) (1)
स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (1) (2)
स्वतंत्रता दिवस (2) (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (6)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस pasan kotma doomarkachar bangawa bijuri amarkantak dola स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7) स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (3) (1) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (5) (1) स्वतंत्रता दिवस (8) (1) स्वतंत्रता दिवस (9) (1) स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (1) (2) स्वतंत्रता दिवस (2) (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (6) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7)
For Feedback - feedback@koyalanchalnews.in

Leave a Comment