अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

शहर की बेटी डाक्टर नीति ने दिल्ली में कर्तव्य पथ झांकी दल का किया नेतृत्व दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान विभाग मंत्रालय में साइंटिस्ट है डाक्टर नीति

शहर की बेटी डाक्टर नीति ने दिल्ली में कर्तव्य पथ झांकी दल का किया नेतृत्व

दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान विभाग मंत्रालय में साइंटिस्ट है डाक्टर नीति

मनेन्द्रगढ़। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में भारत मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान विभाग मंत्रालय की झांकी का नेतृत्व शहर की बेटी नीति सिंह ने किया। नीति शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता सांसद प्रतिनिधि रमेशचंद्र सिंह की सुपुत्री और पूर्व न्यायाधीश व्यंकटेश सिंह की बड़ी बहन है। नीति की स्कूली शिक्षा मनेन्द्रगढ़ में हुई है। वर्तमान में नीति सिंह दिल्ली में भारत सरकार मौसम विभाग में साइंटिस्ट है। नीति के पति आशीष सिंह दिल्ली में आईएएस है। नीति दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ की झांकी में दल का नेतृत्व करने वाली मनेन्द्रगढ़ की पहली बेटी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण होती है जहां देश की सैन्य और सांस्कृतिक शक्तियों का प्रदर्शन होता है। इन्हीं झांकियों में इस बार भारत मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान विभाग मंत्रालय की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नीति की इस उपलब्धि को लेकर शहर में खुशी का माहौल है।नीति के माता-पिता को इस बात पर गर्व है।

इस थीम पर थी झांकी

साइंटिस्ट डाक्टर नीति सिंह ने बताया की उनके नेतृत्व में यह झांकी कपिल देव मीणा और राजन कुमार द्वारा तैयार की गई थी। यह गणतंत्र दिवस पर विभाग की झांकी भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्षों के योगदान को दर्शा रही थी जो मौसम विज्ञान में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने में सहायक रही है। झांकी के माध्यम से जागरूक भी किया गया। झांकी का अग्रभाग चक्रवात जागरूकता प्रयासों को प्रदर्शित कर रहा था। मध्य भाग में किसानों के लिए उठाए गए कदमों पर जोर दिया गया है जो यह दिखाता है कि मोबाइल मौसम चेतावनियों ने कृषि में क्रांति लाकर बेहतर फसल प्रबंधन और आजीविका को बेहतर बनाया है। झांकी का पिछला भाग मछुआरों का चित्रण कर रहा था जो समय पर चेतावनियों से खतरनाक समुद्र से बचाती हैं। पायलट्स, जो अद्यतन मौसम जानकारी के साथ सुरक्षित उड़ान भरते हैं माताएं, जो चरम मौसम से अपने बच्चों को सुरक्षित रखती हैं और वैज्ञानिक जो जलवायु परिवर्तन का अध्ययन कर हमारे ग्रह को बेहतर समझने का प्रयास करते हैं। झांकी में जीवंत पात्र विभिन्न मौसम संबंधी उपकरणों के साथ खड़े होकर, मौसम डेटा के संग्रह और विश्लेषण करने के मंत्रालय के प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रहे थे। यह झांकी, सटीक और समयबद्ध मौसम सेवाओं के माध्यम से, जीवन को सुरक्षित बनाने, समुदायों को सशक्त करने और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हुए नवाचार और मानव-केंद्रित दृष्टिकोण का समावेश थी

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV