अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सड़क सुरक्षा में नागरिक बने प्रहरी Citizen Sentinel से 09 वाहन चालकों पर लगा ई-चालान

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

एमसीबी। यातायात व्यवस्था को अनुशासित और सुरक्षित बनाने की दिशा में आम नागरिकों की भागीदारी अब निर्णायक भूमिका निभा रही है। एम परिवहन (mParivahan) ऐप के Citizen Sentinel फीचर के माध्यम से नागरिकों द्वारा भेजी गई सूचनाओं पर 30 दिसंबर 2025 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 09 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान जारी किया गया।

नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराये गये फोटो और वीडियो प्रमाणों का तकनीकी और विधिक सत्यापन करने के बाद ही संबंधित वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत रही।

Citizen Sentinel फीचर के निरंतर उपयोग से यह स्पष्ट हो रहा है कि अब सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर जिम्मेदार नागरिक की सहभागिता से संभव हो रही है। इसी कारण mParivahan ऐप के माध्यम से लगातार ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा Citizen Sentinel के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और सड़क पर हर व्यक्ति सुरक्षित रह सके।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment