अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

युवाओं की पसंद, राजनीति का नया चेहरा — मानवेंद्र मिश्रा ने रचा इतिहास!   लगभग 3000 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से बने युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष 

WhatsApp Group Join Now

युवाओं की पसंद, राजनीति का नया चेहरा — मानवेंद्र मिश्रा ने रचा इतिहास! 

 लगभग 3000 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से बने युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष 

जिला राजनीति में बदलाव की बयार बह चली है — और इस बयार के केंद्र में हैं मानवेंद्र मिश्रा, जिन्होंने अपने दमदार नेतृत्व और जनसंपर्क कौशल से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

 

करीब 3000 वोटों के अंतर से मिली जीत ने मिश्रा को न सिर्फ युवाओं का चेहरा बना दिया है, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि सादगी, मिलनसारिता और साफ सोच आज भी जनता के दिलों पर राज करती है।

 

युवाओं के बीच मिश्रा की लोकप्रियता इतनी जबरदस्त रही कि चारों अन्य प्रत्याशियों के कुल वोट जोड़ने पर भी वे उनकी मतसंख्या के आसपास नहीं पहुँच सके। यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि किस तरह मानवेंद्र मिश्रा ने युवाओं के दिलों में जगह बनाई है।

 

माना जाता है कि मानवेंद्र मिश्रा, वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गुड्डू चौहान के बेहद करीबी सहयोगी हैं, और संगठन के भीतर उनकी रणनीतिक समझ और मेहनत ने इस विजय को और मज़बूत किया।

 

आज पूरा नगर “मानवेंद्र मिश्रा ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने जुलूस निकालकर मिठाइयाँ बाँटीं, ढोल-नगाड़ों पर नाचे और एक नए युग के नेतृत्व का स्वागत किया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment