चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो नशे के सौदागर गिरफ्तार नशीले इंजेक्शन, मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित 1.43 लाख की संपत्ति जप्त, मोबाइल से नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

---Advertisement---

 

 

एमसीबी/चिरमिरी। क्षेत्र में फैल रहे सूखे नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिये चिरमिरी पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से नशीले इंजेक्शन का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीले इंजेक्शन, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित लगभग 1 लाख 43 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की है।

 

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा तथा पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी उपनिरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में 15 मार्च को विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान छोटी बाजार स्थित शंभू चौक निवासी विवेक पटेल उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 15 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 15 नग एविल इंजेक्शन जप्त किये गये जिनकी कीमत करीब 9 हजार रुपये आंकी गई है साथ ही आरोपी के पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

इसी क्रम में पुलिस ने हिरागीर निवासी विश्वास कुमार पिता विपिन सिंह को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 18 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 18 नग एविल इंजेक्शन जप्त किये गये जिनकी कीमत लगभग 10,800 रुपये है। इसके अलावा एक आईफोन कीमत करीब 60 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल कीमत करीब 75 हजार रुपये भी जप्त की गई। दोनों मामलों में कुल मिलाकर करीब 1.43 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है। पुलिस जप्त मोबाइल फोन के माध्यम से इस अवैध कारोबार से जुड़े सप्लायर और अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

 

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह, सउनि विपिन मिंज, चित्रभान सिंह, नईम खान, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अशोक एक्का, भगत सिंह, चंद्रसेन राजपूत, प्रमोद साहू तथा महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

 

चिरमिरी पुलिस ने आश्वस्त किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रहेगी ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

Leave a Comment