अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे. छग राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी. इस अवसर पर “शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण – वर्तमान प्रणाली में चुनौतियां और समाधान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी. प्रदेशभर के शिक्षक, विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्व-सहायता समूह की महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेंगी. इस कार्यक्रम के बाद सीएम साय दोपहर 2:10 बजे छ.ग. राज्य सर्व सेन समाज के सम्मान समारोह में शामिल होंगे.

युक्तियुक्तकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन

युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी. तीसरे चरण का आंदोलन में सभी जिलों में दोपहर 12 बजे जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव किया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन में रायपुर शहर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे.

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment