अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन

बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिन बेहद सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ मनाते नजर आ रहे हैं. इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री साय खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला. छात्राओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान बच्चों का प्रेम देखकर मुख्यमंत्री साय गदगद हो गए

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV