अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मुख्यमंत्री ने किया अनूपपुर जिले के 117 हितग्राहियों को 57 लाख 14 हजार 300 रुपये की राहत राशि अंतरित

WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री ने किया अनूपपुर जिले के 117 हितग्राहियों को 57 लाख 14 हजार 300 रुपये की राहत राशि अंतरित

 

कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

 

अनूपपुर 8 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से आयोजित प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों को राहत राशि वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत अनूपपुर जिले के 117 हितग्राहियों को 57 लाख 14 हजार 300 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में देखने एवं सुनने की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

 

जिला स्तर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप कुमार मोगरे सहित संबंधित अधिकारी एवं हितग्राही सम्मिलित हुए।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने आपदा में मृतकों के परिजनों गीता बाई, आकाश बैगा एवं गोपाल सिंह को प्रतीक स्वरूप चार-चार लाख रुपये की स्वीकृत राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment