जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह आज
जैतहरी में 445 तथा पुष्पराजगढ़ में 351 युगल जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में
अनूपपुर 25 फरवरी 2025/ मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 26 फरवरी को जनपद पंचायत प्रांगण जैतहरी तथा पुष्पराजगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम जनप्रतिनिधिगणों के आतिथ्य में सम्पन्न होगा। जनपद पंचायत जैतहरी प्रांगण में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में 445 जोड़े सम्मिलित होंगे, जिनमें जनपद पंचायत जैतहरी के अतिरिक्त जनपद पंचायत अनूपपुर, जनपद पंचायत कोतमा तथा नगरपालिका अनूपपुर, नगर परिषद जैतहरी एवं बरगवां (अमलाई) के हितग्राही लाभान्वित होंगे।
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के खेल मैदान, बिजली ऑफिस के पास राजेन्द्रग्राम में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में 351 जोड़े विवाह समारोह में शामिल होंगे। जिनमें जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ तथा अमरकंटक नगर परिषद के हितग्राही लाभान्वित होंगे।