अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

महाशिवरात्रि पर घुटरीटोला शिव मंदिर में उमड़ी आस्था की लहर मेघानी परिवार द्वारा आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

WhatsApp Group Join Now

महाशिवरात्रि पर घुटरीटोला शिव मंदिर में उमड़ी आस्था की लहर

 

मेघानी परिवार द्वारा आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

 

मनेन्द्रगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घुटरीटोला स्थित शिव मंदिर घुटरीटोला में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूल-मालाओं से सजाया गया था जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर मेघानी परिवार द्वारा विगत कई वर्षों की परंपरा को निभाते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुव्यवस्थित व्यवस्था के बीच हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, चांवल, हलवा सहित अन्य व्यंजनों का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने अनुशासन बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा मेघानी परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। महाशिवरात्रि का यह पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनकर यादगार रहा।

Leave a Comment