अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

 

 

जनकपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 

एमसीबी/जनकपुर। जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से संबंधित एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। 9 फरवरी 2026 को पीड़िता के पिता द्वारा थाना जनकपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आवेदन के अनुसार पीड़िता नाबालिग है। आरोप है कि संजय यादव नामक व्यक्ति ने 7 फरवरी 2026 को पीड़िता को बहला-फुसलाकर विवाह का आश्वासन दिया और अपने घर ले गया जहां उसे अवैध रूप से रोके रखा गया। पीड़िता के अनुसार उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।

8 फरवरी 2026 की सुबह पीड़िता के परिजन उसकी तलाश करते हुए आरोपी के घर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद पीड़िता बाहर आई जिसे परिजन अपने साथ घर ले गये। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात होने के कारण अगले दिन 9 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रार्थी के आवेदन पर थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक 22/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जनकपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे, एएसआई राममिलन मिश्रा, प्रधान आरक्षक संदीप बागीस, संजय पांडेय, आरक्षक सूर्यपाल और विष्णु यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment