गली–नुक्कड़ से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सक्रिय गिरोह—लोग बोले: “अब तो खुली चुनौती बन चुका है जुआ खेल
मनेंद्रगढ़। नगर में अवैध जुआ नेटवर्क बीते कुछ समय से जिस तेज़ी से पाँव पसार रहा है, उसने आम लोगों तक को चौंका दिया है चर्चा यह है कि जुआ कारोबार अब सिर्फ छुपकर नहीं, बल्कि खुलेआम—गली मोहल्लों, दुकानों, चौराहों और ऑनलाइन माध्यमों में तक संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब बिना मजबूत नेटवर्क और संरक्षण के संभव नहीं
सूत्र बताते हैं कि रोजाना लाखों रुपये का लेनदेन हो रहा है और कई जगहों पर बाकायदा ‘जुआ बिंदु’ चल रहे हैं। युवा और किशोर तक इस चक्र में फँस रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि शिकायतें उठने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है
लोगों में सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि क्षेत्र में ऐसी गतिविधियाँ चल रही हैं, तो उनकी रोकथाम को लेकर सख्त और निरंतर कार्रवाई क्यों दिखाई नहीं दे रही? कई वरिष्ठ नागरिक और अभिभावकों का कहना है कि जुए की बनी आदत ने कई घरों को आर्थिक रूप से तोड़ा है, और अब यह सामाजिक समस्या बन गई है
विशेषज्ञ भी चेतावनी दे रहे हैं कि यदि यह नेटवर्क इसी तरह बढ़ता रहा, तो इसका असर छात्रों, युवाओं और समाज की मूल संरचना पर गंभीर पड़ सकता है। मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक, जुए की लत इंसान को मानसिक रूप से तोड़ती है और अपराध की ओर धकेलती है
स्थानीय नागरिकों की स्पष्ट मांग है—
“जुआ नेटवर्क पर व्यापक अभियान छेड़कर कड़े कदम उठाए जाएँ, वरना यह पूरे क्षेत्र के भविष्य को खोखला कर देगा










