अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में 64 आवेदकों की सुनी समस्याएं

WhatsApp Group Join Now

सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में 64 आवेदकों की सुनी समस्याएं

 

अनूपपुर 16 सितम्बर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने 64 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.के. सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई में ग्राम पगना तहसील जैतहरी के श्री प्रेम सिंह ने भू-अधिकार पुस्तिका बनाए जाने, ग्राम देवगवां तहसील कोतमा के श्री संतोष चौधरी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम भोलगढ़ तहसील अनूपपुर के श्री हरप्रसाद पटेल ने वर्षा के कारण घर क्षतिग्रस्त हो

जाने पर सहायता राशि दिलाए जाने तथा अन्य आवेदकों ने भूमि का सीमांकन व नक्शा तरमीम कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने व समग्र आईडी में सुधार कराए जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment