JK Cement प्लांट के सीमेंट लोड ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई यात्री घायल
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में जे के सीमेंट प्लांट का तांडव जारी है। कंपनी के सीमेंट से लोड ट्रक ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। हादसा अमानगंज थाना क्षेत्र के बाईपास पर हुआ।
दरअसल, जे के सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड कर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें कटनी रेफर किया गया।
वहीं, 38 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी, उसकी 32 वर्षीय पत्नी विनीता बाई और एक अन्य 18 वर्षीय युवक स्वतंत्र कुशवाहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।