बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर दुर्गा मंदिर चौक में मना जश्न
अमलाई। विधानसभा चुनाव बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी अमलाई एवं चीनी मित्र मंडली के द्वारा स्थानीय दुर्गा मंदिर चौक में पटाखे फोड़ कर एवं मिठाइयां बढ़कर जश्न मनाया गया । जिसमें पार्षद एवं भाजपा के युवा नेता पवन कुमार चीनी, संदीप पुरी ,अरविंद साहनी, शिव शंकर पांडे ,जीतू सिंह परिहार, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि दुबे ,प्रकाश सिंह, शालू विश्वकर्मा, संजू ओटवानी, बड़ी तादाद में भाजपा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के आए नतीजे में भाजपा के एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। इस ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा के द्वारा जीत की खुशी मनाया है इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर चौक में पटाखे फोड़ कर मिठाइयां वितरित की है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संदीप पुरी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास रूपी एनडीए गठबंधन को चुना है और बिहार में एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाई है इसके लिए वह पूरे बिहार की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार की डबल इंजन की सरकार ने लगातार बिहार में विकास कार्यों के माध्यम से बिहार को आगे बढ़ाने के काम में जुटे हैं। बिहार की जनता ने भी जंगल राज को दरकिनार करते हुए विकास करने वाली पार्टी को चुना है। इसके लिए बिहार के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के बीच विश्वास बनाए रखने के कारण यह ऐतिहासिक जीत मिली है।
पार्षद पवन कुमार ने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए बधाई प्रेषित की है उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन यानी डबल इंजन की सरकार ने बिहार के हर वर्ग के लोगों के लिए अनेकों विकास की योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ वहां के लोगों को मिल रहा है और यही वजह है कि इस बार के चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिली है। बिहार की जनता ने इस विधानसभा चुनाव में साफ कर दिया कि वह अब किसी की बहकावे में ना आकर विकास करने वाली पार्टी यानी एनडीए के साथ है।


















