अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

गूगल मैप पर भरोसा करना पड़ा भारी, अधूरे फ्लाईओवर से लटकी कार

WhatsApp Group Join Now

गूगल मैप पर भरोसा करना पड़ा भारी, अधूरे फ्लाईओवर से लटकी कार

महराजगंज। जिले में एक कार मोबाइल पर रास्ता तलाशते हुए सीधे एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चढ़ गई। फ्लाईओवर पर रास्ता खत्म हो जाने की वजह से कार आधी हवा में लटक गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मोबाइल मैप से देख रहा था रास्ता

जानकारी के अनुसार, चालक गूगल मैप के जरिए रास्ता देख रहा था और अनजाने में फ्लाईओवर की ओर मुड़ गया, जो अभी अधूरा बना हुआ है। रास्ता खत्म होने का आभास होते ही कार रुक गई, लेकिन उसका अगला हिस्सा पहले ही हवा में लटक चुका था। गनीमत यह रही कि कार नीचे नहीं गिरी और समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित हटाया गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment