लाल किले के पास कार में विस्फोट, 10 की मौत; 24 घायल
दिल्ली, मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट, प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री से की बात
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह लाल किले के पास एक चलती कार में अचानक हुए जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है
विस्फोट के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएसजी की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर दिया गया है। कंट्रोल रूम को अलर्ट पर रखा गया है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर घटना की जानकारी ली है। साथ ही गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं
वहीं इस धमाके के मद्देनजर दिल्ली के साथ मुंबई, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी की जा रही है
जांच एजेंसियों की टीम सीसीटीवी फुटेज, कार की नंबर प्लेट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर विस्फोट की प्रकृति और इसके पीछे की संभावित साजिश की जांच कर रही है


















