अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नहर की गुणवत्ता सिर्फ कागजो में

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

धरातल पर नहर के घटिया निर्माण के चलते रिसाव होकर पानी खेत में घुस रहा

खरगोन। केंद्र और प्रदेश सरकार वैसे तो किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन ये योजनाएं धरातल पर कैसे चल रही है इसकी बानगी जिले के रायबिड़पुरा से गुजर रही नहर में देखने को मिल रही है। जहां पर नहर के किनारे स्थित नहर के पानी के रिसाव के चलते जलमग्न होकर फसल चौपट कर रहा है। ऐसा नही है कि किसान ने इसकी शिकायत नही कि, पिछले 7 साल से इस समस्या से जुझ रहा किसान कलेक्टर, संबंधित विभाग को लगातार शिकायती आवेदन देकर नहर सुधार की मांग कर रहा है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर न तो जिला प्रशासन अब तक ध्यान दे रहा न ही संबंधित विभाग, नतीजतन किसान खराब फसलों का खामियाजा उठा रहा है।

कृषक श्रीराम गुर्जर ने बताया कि चंगड़ तालाब की नहर उनके खेत के समीप से गुजर रही है। नहर की गुणवत्ता सिर्फ कागजो में ही सीमित हो कर रह गई है, जबकि धरातल पर नहर के घटिया निर्माण के चलते इसमें पानी छोडऩे पर रिसाव होकर पानी खेत में घुस रहा है।

 

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment