बीमा योजना मे पंजीयन तथा जन जागरूकता हेतु ग्राम अमगंवा में आयोजित हुआ शिविर
अनूपपुर 8 अगस्त 2025/ ग्रामीण परिवारों को विभिन्न बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशन में जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अमगंवा ग्राम में पीएम सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के जिला लीड प्रबंधक श्री अजीत नांबियर के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बैंक अधिकारी, कियोस्क प्रतिनिधि, आजीविका मिशन से बैंक सखी आदि जन उपस्थित रहे शिविर में ग्रामीण परिवार के बैंक खाताधारक सदस्यों का बीमा पंजीयन शिविर स्थल पर ही कराया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक, सतर्कता, मूल्यांकन समिति (दिशा) के सदस्य हीरा सिंह श्याम ने शिविर के लाभ के संबंध में ग्रामीण जनों को जन जागरूकता संबंधी जानकारी देते हुए बीमा योजना में पंजीयन कराने की अपील की गई।


















