अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

‘‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश‘‘ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2025 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता 01 अगस्त को  

WhatsApp Group Join Now

‘‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश‘‘ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2025 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता 01 अगस्त को

 

अनूपपुर 13 जून 2025/ मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा ‘‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश‘‘ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2025 अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 01 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक, साहित्यिक व ऐतिहासिक विरासत से छात्र एवं छात्राओं को परिचित कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। क्विज का आयोजन दो चरणों में होगा। क्विज के प्रथम चरण हेतु पंजीयन 25 जून से 18 जुलाई तक किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में जिले के शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई. एवं केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राऐं भाग ले सकेगें। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का पंजीयन विद्यालयों द्वारा ऑनलाईन कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज में भाग लेंगे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment