आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर कोतमा में उबाल
गांधी चौक में पुतला दहन, ब्राह्मण समाज ने एफआईआर की मांग की
रिपोर्टर – भरत मिश्रा
कोतमा। ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर विवादित बयान देने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ शुक्रवार को कोतमा नगर में भी आक्रोश फूट पड़ा समाज के लोगों ने ठाकुर बाबा धाम में एकत्र होकर नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली और गांधी चौक पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए संतोष वर्मा का पुतला दहन किया
प्रदर्शन के दौरान पुतले पर कालिख पोती गई और जूतों की बरसात करते हुए समाज ने नाराजगी व्यक्त की ब्राह्मण समाज ने थाने पहुंचकर निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल को ज्ञापन सौंपते हुए संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की
पदाधिकारियों ने कहा कि संतोष वर्मा के कथित बयान से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ऐसा अभद्र और असंवेदनशील वक्तव्य देना निंदनीय है और इससे समाज में वैमनस्य व नफरत फैलाने का कार्य हुआ है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो महिलाओं के सम्मान में और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा
ज्ञापन सौंपने वालों में
अशोक त्रिपाठी, गणेश उपाध्याय, मुनेश्वर पाण्डेय, लक्ष्मण तिवारी, हनुमान गर्ग, ऋषि तिवारी, विजय पाण्डेय, प्रभात मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, जितेन्द्र भट्ट, पप्पू द्विवेदी, मुरली गौतम, राजकमल तिवारी, अटल ब्यौहार, जीतेन्द्र शर्मा, कमलेश मिश्रा, रवि ओझा, राहुल शुक्ला, मृगेंद्र सिंह, रामनारायण तिवारी, राजकुमार तिवारी, पुष्पेंद्र उरमलिया, निश्चल चतुर्वेदी, जय पाण्डेय, चन्द्रभान मिश्रा, गौरव मिश्रा, राकेश तिवारी, पंकज शर्मा, मुकेश तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

















