आमजन को कानूनी अधिकारों ओर न्याय प्रणाली के प्रति जागरूकता का संदेश देने दौड़े
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2025″ के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विधिक जागरूकता फैलाना, समाज में न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विधिक सहायता की जानकारी जनता तक पहुंचाना था।
मेराथन दौड़ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस मेराथन दौड़ मे स्कूल, कालेज व भारतीय खेल प्राधिकरण के छात्र -छात्राओं व युवाओं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी न्यायधीश गण व अधिवक्ता गण व आम नागरिकों ने भाग लिया।
मेराथन दौड़ न्यायालय परिसर होते हुए त्रिमूर्ति चौराहा से इंदौर नाका से होते हुए वापस न्यायालय परिसर समाप्त हुई। मेराथन दौड़ मे विजेता हुए प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया।


















