कहीं इस बार भी प्रशासन भारी न पड़ जाए हिंदू समाज पर शुक्रवार और बसंत पंचमी एक बार फिर साथ में
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
बसंत पंचमी हेतु हिन्दू समाज की वृहद बैठक सम्पन्न–हिन्दू समाज ने भरी हुंकार
केंद्रीय पुरातत्व विभाग दिल्ली के 07 अप्रेल 2003 के आदेश का प्रशासन पालन करे
धार। मां सरस्वती मंदिर भोज शाला व माँ वाग्देवी की मुक्ति और उनके गौरव की पुनर्स्थापना हेतु दृड संकल्पित हिंदू समाज व भोज उत्सव समिति धार द्वारा मां सरस्वती जन्मोत्सव बसंत पंचमी दिनांक 23 जनवरी शुक्रवार 2026 को भव्य रूप से मनाने हेतु भोज उत्सव समिति,नगर के विभिन्न समाजजन ,गण मान्य नागरिक ,धार्मिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख, युवा, तथा मातृशक्ति यानी सकल हिन्दू समाज की वृहद बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में समिति के अध्यक्ष सुरेश जलोदिया,महामंत्री सुमित चौधरी,वरिष्ठ मार्गदर्शक अशोक जैन तथा कार्यसमिति सदस्य राजेश शुक्ला के आतिथ्य में आयोजित की गई।
बैठक में अध्यक्ष सुरेश जलोदिया ने प्रस्तावना में भोजशाला मुक्ति हेतु हिन्दू समाज द्वारा लम्बे समय से किये जा रहें भोज शाला मुक्ति आंदोलन के संघर्ष की चर्चा की। साथ ही समाज को अवगत कराया की यह आंदोलन भोज उत्सव समिति का न होकर आस्थावान, माँ वाग्देवी के भक्त सकल हिंदू समाज का है.सकल हिन्दू समाज की भक्ति व आस्था ही भोजशाला की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी.
पुरे वर्ष में हिंदू समाज के जागरण व संगठन हेतु आयोजित समस्त कार्यक्रमों के आय व्यय का ब्यौरा समिति के कोषाध्यक्ष प्रवीण गोधा द्वारा समाज के समक्ष रखा गया.महामंत्री सुमित चौधरी ने भोजशाला मुक्ति हेतु वर्षभर में भोज उत्सव समिति द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन कर पुरे वर्ष में भोज उत्सव समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले समस्त कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की ।
साथ ही आने वाली बसंत पंचमी के निमित्त किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी और समाजजन से सुझाव प्राप्त किए। बैठक में ही समाज जन से प्राप्त सुझावों पर चर्चा करने के पश्चात 23 जनवरी शुक्रवार को मनाया जाने वाले वसंत उत्सव के निमित्त कार्यक्रमों की घोषणा की गई तत्पश्चात कार्य समिति सदस्य राजेश शुक्ला ने जैसा की परंपरा है
प्रतिवर्ष वर्ष भर के कार्यक्रम के लिए समिति की घोषणा की जाती है। राजेश शुक्ला ने घोषणा करते हुए भोज उत्सव समिति की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी की घोषणा की और समिति के पदाधिकारी के दायित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस वर्ष बसंतोत्सव सुचारू रूप से मनाने के लिए समस्त समितियों एवं कार्यक्रम के लिए महाप्रबंधक का दायित्व हेमन्त दौराया दिया गया.
इस वर्ष बसंत पंचमी 23 जनवरी शुक्रवार को है जो इसे विशेष बनाती है, समिति के वरिष्ठ संरक्षक अशोक जी जैन ने अपने अनुभव व समिति के संघर्ष का विवरण रख बताया की इस बार हिंदू समाज केंद्रीय पुरातत्व विभाग के 07 अप्रेल 2003 के आदेश के परिपालन अनुसार पूरे दिन भर अखंड पूजा करने का मानस बन चुका है
किसी भी हालत में मां सरस्वती मंदिर भोजशाला में जारी पूजा को खंडित नहीं होने देने का संकल्प लिया है। समिति ने हिन्दू समाज से चर्चा पश्चात, समाज के विचारों के अनुरूप ही वसंतोत्स्व 2026 के समस्त कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया है. साथ ही समस्त हिन्दुजनों को प्रति मंगलवार नियमित सत्याग्रह में आने का आव्हान किया.
निश्चित रूप से यह हिंदू समाज के आस्था और विश्वास का प्रश्न है इस आंदोलन में हमारी जीत हुई है, हाई कोर्ट के आदेश से 98 दिन तक भोजशाला में सर्वें कार्य हुआ व टाइटल की घोषणा हेतु प्रकरण मामनीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार विचाराधीन है. इस वर्ष भी हम पूजा को खंडित नहीं होने देंगे और शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि विधायक सांसद को ज्ञापन के माध्यम से आगाह किया जाएगा
कि किसी भी प्रकार से धार के हिंदू समाज की भावना आहत न हो, सकल हिन्दू समाज अपमानित न हो. इस बात का विशेष रूप से ध्यान रहे इसी कड़ी में 18 नवंबर को धार नगर के सभी हिन्दू समाज जन सामूहिक रूप से अभिव्यक्ति स्थल त्रिमूर्ति चौराहा पर दोपहर 1-00बजे एकत्रित होकर कलेक्टर महोदय के माध्यम से भारत सरकार के नाम 07अप्रैल 2003 में केंद्र शासन द्वारा निकाले हुए आदेश की प्रति के साथ ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें मांग की जाएगी इस आदेश का प्रशासन के द्वारा अक्षरश पालन किया जाए और हिन्दू समाज को अपमानित करने व पूजा को खंडित करने का कोई भी किसी भी प्रकार का नया पूरक आदेश तुष्टिकरण हेतु जारी नहीं किया जाए।
उसके बाद समय-समय पर धार के माननीय सांसद विधायक नेता प्रतिपक्ष को भी हिंदू समाज के हितों की रक्षा करने,हिंदू समाज का सम्मान बरकरार रहे इस हेतु ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक में समिति के वरिष्ठ गोपाल शर्मा,विजय सिंह राठौड़,हेमंत दौराया,कृष्ण लाल नागर,द्वारका धीश जी राठौड़, द्वारका जी अग्रवाल, विश्वास पांडे, सहित समिति के कार्य समिति के सदस्य बंटी राठौड़, जगदीश राठौड़, श्याम मालवा, बलराम प्रजापति, बडू भाबर, विक्रम लववंशी, शुभम पटेल, शुभम राठौर, पप्पू डामोर, सुनील कांकरिया, सतीश सोनी, किशन द्विवेदी, निखिल जोशी, प्रवीण गोधा, योगेश देवड़ा,तथा मातृशक्ति में प्रमुख रूप से श्रीमती सुमन व्यास,लीलावती जी ठाकुर,कलावती जी रघुवंशी, सरला जी पांडर, सुनीता शर्मा, कृपा चौहान ज्योति जी अटारे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाज जन उपस्थित थे।
वृहद बैठक का समापन व आभार व्यक्त करते नवनियुक्त महाप्रबंधक हेमंत दौराया ने सकल हिन्दू समाज को अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सफलता पूर्वक, निर्विध सम्पन्न हेतु आव्हान किया.


















